BHIM App क्या है। What is BHIM App

नमस्कार दोस्तो आप सभी का हमारे ब्लाग पर स्वागत है। आज हम आपको बताने वाले है कि BHIM App क्या है।

BHIM App-

दोस्तो BHIM एक UPI (Unified Payment Interface) पर आधारित एक Payment App है। इसका पूरा नाम Bharat Interface For Money है। यह भारत सरकार द्वारा संचालित ऐप है। इस ऐप को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाँच किया था। इस ऐप को 14 अप्रैल को डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर इस ऐप को शुरू किया गया था। यह बहुत ही लोकप्रिय ऐप है और यूजर फ्रेंडली भी है।

इसका इस्तेमाल अपने मोबाइल फोन मे आप बहुत आसानी के साथ कर सकते है। दोस्तो जैसा कि आपको पता है कि पहले जब भी आप सस्ते से सस्ता या मँहगे से मँहगा सामान लेने जाते थे तो यदि आपके जेब मे पैसा कम पड गया तो आप उस सामान को नही खरीद सकते। कही भी जाओ तो जेब मे पर्याप्त पैसा होना चाहिए लेकिन अब जैसे-जैसे देश तरक्की कर रहा है डिजिटल इंडिया को बढावा मिल रहा है। अब के समय मे Google Pay, Phone Pay, Paytm, BHIM App लाँच हुये है। इनकी मदद से आप पैसा ट्रांसफर कर सकते है। अब ज्यादा खरीदारी के लिये जेब मे ज्यादा पैसा रखने की आवश्यकता नही है।

BHIM App Full Form-

दोस्तो इसका फुल फार्म Bharat Interface For Money है। इसका उपयोग मोबाइल मे आप बहुत ही आसान तरीके से आप कर सकते है। यह एक यूजर फ्रेंडली ऐप है। इस ऐप के माध्यम से आप किसी को भी पैसा आनलाइन ट्रांसफर कर सकते है। इस ऐप के माध्यम से Movie Booking, Room Booking, तथा पैसे का लेन देन कर सकते है। आज हम आप सभी को इस ऐप के बारे मे विस्तार से जानकारी देने वाले है।

पैनकार्ड को आधारकार्ड से कैसे लिंक करें

BHIM App Download-

दोस्तो इस ऐप को आप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इसके बाद आप इस ऐप को अपने मोबाइल फोन ओपेन करिये। फिर आप अपना मोबाइल नम्बर डालिये इसमे आपको वही मोबाइल नम्बर डालना है जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो क्योंकि इसी नम्बर से आपका बैंक अकाउंट वेरिफाई किया जायेगा उसके बाद ही आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते है। मोबाइल नम्बर वेरिफाई करने के बाद आपको अपना बैंक डिटेल्स डालना होगा। आप चाहे तो अपना डेबिट कार्ड भी ऐड कर सकते है। बैंक अकाउंट ऐड करने के बाद आप इस ऐप से Money Transfer, Mobile Recharge, Online Ticket Booking, Room Booking इत्यादि काम आप कर सकते है।

BHIM App मे Signup करने के बाद आपको एक VPA (Virtual Payment Address) प्राप्त होगा। यह VPA आपके मोबाइल नम्बर या आपके इमेल आईडी पर आधारित होता हो सकता है यदि आप किसी दूसरे व्यक्ति से पैसा भुगतान प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिये आपको बैंक डिटेल्स नही देना होगा। वह व्यक्ति आपके VPA के माध्यम से आपको भुगतान कर सकता है। यदि आप किसी दूसरे व्यक्ति को भुगतान करना चाहते है तो आप उस व्यक्ति के VPA या उसके बैंक डिटेल्स के माध्यम से आप पैसा ट्राँसफर कर सकते है। इस ऐप को आप बहुत ही आसानी से अपने मोबाइल मे यूज कर सकते है यह बहुत ही यूजर फ्रेंडली ऐप है।

How to Use BHIM App-

दोस्तो इस ऐप का उपयोग आप बहुत ही आसान तरीके से कर सकते है। भीम ऐप के माध्यम से आप दूसरो को पैसे भेज सकते है। इसके लिये आपको सबसे पहले इस ऐप को अपने मोबाइल मे खोलना होगा उसके बाद आपको अपनी भाषा चुननी होगी फिर आपको Proceed के बटन पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको अपना मोबाइल नम्बर डालना है जो कि आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। इस नम्बर पर एक ओटीपी आयेगा उस ओटीपी को डालकर आपको वेरिफाई करना है। उसके बाद आपको अपना चार अंको का एक कोड बनाना होगा। उसी कोड को दोबारा डाले आपका कोड सक्सेसफुल Create हो जायेगा। जब भी आप किसी को पैसा ट्राँसफर करते है तो आपको यही चार अंको का कोड डालना होगा तभी आप पैसा ट्राँसफर कर सकते है।

इसके अलावा आप इस ऐप मे बैंक अकाउंट के लिये UPI Pin सेट कर सकते है। इसके लिये आपको निम्न स्टेप फालो करना होगा।

  • सबसे पहले आप भीम ऐप के Main Menu मे जाये।
  • उसके बाद आपको बैंक अकाउंट सेलेक्ट करना है।
  • उसके बाद आपको Set UPI Pin के Option को आपको सेलेक्ट करना है।
  • उसके बाद आपको अपने डेबिट कार्ड का Last 6 Digit तथा डेविट कार्ड का Expiry Date डालना है।
  • उसके बाद आपसे एक UPI Pin पूछा जायेगा यहाँ पर आप एक UPI Pin डालिये। यही पिन आपका पैसे के Transaction के समय पूछा जायेगा।

How to send money from BHIM App-

अब मै आपको बताने जा रहा हूँ कि इस ऐप का उपयोग करके आप पैसे कैसे भेज सकते है।

  • इसके लिये आपको सबसे पहले इस ऐप्लिकेशन को ओपेन करना है।
  • उसके बाद आपके होम स्क्रीन पर Send Money, Request Money, Scan ये तीन विकल्प दिखाई देगे। आपको Send के आइकान पर क्लिक करना है।
  • जिसे आप पैसा भेजना चाहते है उसका मोबाइल नम्बर डाले। उसके बाद आपको कितना पैसा भेजना है वो Amount डाले फिर आपको अपना चार डिजिट वाला पिन डालना है जो कि आपने बनाया था। उसके बाद Send बटन पर क्लिक कर देना।
  • इस तरह से आप इस ऐप का उपयोग करके पैसा ट्राँसफर कर सकते है।

BHIM App Transaction Limit-

दोस्तो मै आपको बताने जा रहा हूँ कि आप इस ऐप के माध्यम से कितना पैसा ट्राँसफर कर सकते है। इसमे तीन तरह की लिमिट है।

Per day Limit-

दोस्तो यदि आप इस ऐप के द्वारा किसी को पैसा भेजना चाहते है तो आप प्रतिदिन 40,000 रूपये तक भेज सकते है। इससे अधिक आप नही भेज सकते है।

Per Transaction Limit-

दोस्तो इसमे यदि आपको किसी को 40,000 भेजना है तो आपको 20-20 हजार करके दो बार मे भेजना होगा।

Transaction Limit-

दोस्तो आप एक दिन मे भीम ऐप के द्वारा 20 बार से ज्यादा Transaction नही कर सकते है। एक बात का ध्यान रखियेगा कि जिस भी बैंक मे आपका खाता है यदि उस बैंक ने आपकी Transaction Limit 20,000 ही सेट की है तो आप एक दिन मे 20,000 से ज्यादा का Transaction नही कर सकते है।

BHIM App Customer Care Number-

दोस्तो यदि आपको इस ऐप के बारे मे और अधिक जानकारी लेनी है या आपको इस ऐप मे किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है तो निम्नलिखित टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है आपकी पूरी मदद की जायेगी।

  • Toll Free Customer Care Helpline- 14444
  • BHIM Toll Free Number- 18001201740
  • BHIM Toll Free Number- 022- 45414740
  • Customer Care Email id- upi.developers@npci.org.in

Internet Banking क्या होता है इसके फायदे और नुकसान क्या है

FAQ-

प्रश्न- BHIM App क्या है?

उत्तर- यह एक UPI पर आधारित एक Payment App है।

प्रश्न- BHIM App को कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर- Google Playstore से।

प्रश्न- BHIM App का उपयोग कैसे करें?

उत्तर- इसके लिये आप पूरा पोस्ट पढिये।

प्रश्न- BHIM App पर Transaction Limit कितनी है?

उत्तर- Per day- 40,000

Per Transaction- 20-20 हजार।

Transaction- एक दिन मे 20 बार से ज्यादा Transaction आप नही कर सकते है।

मै आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी को बहुत पसंद आई होगी। हमारे इस पोस्ट को अपने Facebook, Whatsapp, Instagram पर जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

Leave a Comment