AIDS क्या है इसके कारण लक्षण एवं बचाव क्या है।

नमस्कार दोस्तो आप सभी का हमारे ब्लाग पर स्वागत है। आज हम आप सभी को बताने वाले है कि AIDS क्या होता है इसके कारण लक्षण एवं बचाव क्या है।

एच.आई.वी/ एड्स क्या होता है (HIV/AIDS kya hota hai)-

दोस्तो एड्स एक तरह का यौन रोग है। इसका पूरा नाम उपार्जित प्रतिरक्षा तंत्र है। HIV एक तरह का विषाणु है। यह रोग संक्रमण के लगभग 12 सप्ताह बाद ही रक्त की जाँच से पता चलता है कि यह बिषाणु शरीर मे प्रवेश कर चुका है। ऐसे व्यक्ति को HIV पाँजिटिव कहते है। यह विषाणु मुख्यतः शरीर को बाहरी रोगो से सुरक्षा प्रदान करने वाले रक्त मे मौजूद टी कोशिकाओं व मस्तिष्क की कोशिकाओं को प्रभावित करता है और धीरे-धीरे इन्हे नष्ट करता है। कुछ वर्षो (6 से 10) के पश्चात यह स्थिति हो जाती है कि हमारे शरीर मे मौजूद प्रतिरक्षा तंत्र बिल्कुल कमजोर हो जाता है। जिससे रोगो से लडने की क्षमता खत्म हो जाती है। इससे और भी तरह-तरह के रोग हमारे शरीर मे होने लगते है।

एड्स का पूरा नाम(Full Form of AIDS)-

  • AIDS का पूरा नाम- Acquired Immuno Deficiency Syndrome है। इसे हिन्दी मे उपार्जित प्रतिरक्षा तंत्र कहते है।
  • HIV का पूरा नाम Humen Immuno Virus है।
  • विश्व एड्स दिवस प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर को मनाया जाता है।

एड्स होने के कारण (Causes of AIDS)-

दोस्तो एड्स जैसा रोग निम्न कारणो से होता है।

  • एक से अधिक लोगो के साथ शारीरिक संबंध रखने वाले व्यक्ति को यह रोग हो जाता है।
  • वेश्यावृत्ति करने वालो से यौन सम्पर्क रखने वाले व्यक्ति को भी यह रोग हो जाता है।
  • नशीली दवाईयाँ इन्जेक्शन के साथ लेने वाले व्यक्ति को भी यह रोग हो जाता है।
  • यदि किसी पति पत्नी को यह रोग हो तो उससे उत्पन्न बालक को भी यह रोग हो जाता है।
  • बिना जाँच किया हुआ रक्त यदि आपको दिया गया और यदि वह रक्त HIV पाँजिटिव है तो उससे भी आपको यह रोग हो जायेगा।

Nightfall क्यो होता है इसके नुकसान तथा इसके उपचार क्या है।

AIDS क्या है।
AIDS क्या है।

एड्स रोग कैसे फैलता है (How the disease spreads)-

  • एच.आई.वी. संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन सम्पर्क रखने से यह रोग फैलता है।
  • एच.आई.वी. से संक्रमित सूई का इस्तेमाल करने से यह रोग होता है।
  • एच.आई.वी. से संक्रमित माँ से पैदा होने वाले शिशु को भी यह रोग हो जाता है।
  • एच.आई.वी से संक्रमित अंग प्रत्यारोपण से भी यह रोग फैलता है।
  • एड्स के लक्षण क्या है-
  • इसमे लगातार कई हफ्तो तक बुखार रहता है।
  • कई हफ्तो से खाँसी का आना।
  • बिना किसी वजह से शरीर का वजन घटना।
  • मुह मे घाव का होना।
  • लगातार कई हफ्ते से अतिसार का घटना।
  • गले व बगल मे सूजन भरी गिल्टियों का होना।
  • त्वचा मे जगह-जगह चकत्ते का पडना।

एड्स से बचाव क्या है (What is Aids Prevention)-

  • अपने जीवनसाथी के अलावा किसी भी स्त्री से शारीरिक संबंध नही रखना चाहिए।
  • अपने जीवनसाथी के साथ यौन संबंध बनाते समय कण्डोम का प्रयोग करें।
  • एक बार प्रयोग की हुई सूई का दोबारा इस्तेमाल न करें।
  • एड्स पीडित महिलाएं गर्भधारण न करें। क्योंकि उनसे पैदा होने वाले शिशु को भी यह रोग हो जायेगा।
  • बिना चेक किये हुये ब्लड का प्रयोग नही करना चाहिए।
  • दूसरे का प्रयोग किया हुआ ब्लेड या पत्ती का उपयोग नही करना चाहिए।
  • ध्यान रखे कि एड्स लाइलाज है इससे बचाव ही इसका उपचार है।

बवासीर क्या होता है तथा इसके उपचार क्या है।

एड्स किन तरीकों से नही फैलता (How AIDS does not spread)-

  • एच.आई.वी एड्स से संक्रमित व्यक्ति के साथ हाथ मिलाने से यह रोग नही फैलता।
  • यह रोग एक साथ भोजन करने, एक ही घडे से पानी पीने, एक ही बिस्तर पर साथ सोने तथा कपडे का प्रयोग करने, मच्छरों तथा खटमलों के काटने से यह रोग नही नही फैलता है।
  • एच.आई.वी. एड्स से संक्रमित व्यक्ति को दुत्कारे नही बल्कि उससे प्यार से बात करें।
  • एच.आई.वी. का अभी तक कोई टीका नही बना है।
  • एच.आई.वी. संक्रमित महिलाएं गर्भधारण न करें।

मै आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी को बहुत पसंद आई होगी। हमारे इस पोस्ट को अपने Facebook, WhatsApp, Instagram पर जरूर शेयर करें। ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके।

Leave a Comment