URL क्या है। What is URL

नमस्कार दोस्तो आप सभी का हमारे ब्लाग पर स्वागत है। आज हम आपको बताने वाले है कि URL क्या है।

URL क्या है (What is URL)-

दोस्तो URL का पूरा नाम Uniform Resource Locator है। यह एक तरह का address होता है। यदि आप एक ब्लागर है तो आज का यह पोस्ट आपके लिये काफी महत्वपूर्ण है क्योकि हम कितना भी अच्छा पोस्ट लिख ले जब तक यूनिक URL आप नही बनायेंगे तब तक वह गूगल के सर्च इंजन मे रैंक नही करेगा और जब तक गूगल मे रैंक नही करेगा तब तक आपके ब्लाग पर ट्रैफिक नही आयेगा। इसीलिए एक SEO (Search Engine Optimization) फ्रैंडली यूआरएल बनाना बहुत जरूरी है।

URL Optimization कैसे करें (How to Optimize URL)-

  • दोस्तो हम जब भी किसी पोस्ट को लिखते है। पोस्ट को लिखने के बाद उसका SEO करना पडता है उसके बाद Tagging करनी पडती है फिर URL बनाना पडता है जैसे कि मान लीजिए आपने एक पोस्ट लिखा जिसका विषय है कि Holi पोस्ट को लिखने से पहले आप सर्च कर ले होली के बारे मे इसमे आपको पता होना चाहिए कि इस टाँपिक से रिलेटेड और क्या-क्या कीवर्ड है उसका सर्च वायल्यूम कितना है। उन कीवर्ड को अपने ब्लाग पोस्ट मे जरूर डाले।
  • उसके बाद जो आपने कीवर्ड सर्च किया है उसमे आप ये देख लीजिए कि उस कीवर्ड का कम्पिटीशन कितना है। कोशिश करे कि Low कम्पिटीशन वाले कीवर्ड पर ही आप काम करें। आपको ब्लाग पोस्ट का टाइटल इसी कीवर्ड मे से ही चुनना है। जैसे कि आपके ब्लाग पोस्ट का टाइटल है कि होली का त्योहार क्यो मनाया जाता है? अब आपको URL बनाते समय अपने डोमेन के बाद लिखना है कि holi ka tyohar kyo manaya jata hai. इस तरीके से पूरा लिखना है आपको। जैसे कि मै आपको एक उदाहरण देकर समझा रहा हूँ। https://dineshjaiswal.com/ holi ka tyohar kyo manaya jata hai. इस तरीके से आपको यूआरएल बनाना है।
  • यूआरएल बनाते समय इस बात का ध्यान रखना कि आपको Capital Later मे यूआरएल नही बनाना है और आपको English मे ही यूआरएल बनाना है क्योंकि गूगल अभी हिंदी को कम समझ पता है और सबसे बडी बात यह है कि यदि आपने URL हिंदी मे बना दिया और आप उसे अपने दोस्तो मे शेयर करेंगे तो आपका यूआरएल काफी बडा हो जायेगा और देखने मे जैसे Spam लगेगा। ऐसे यूआरएल पर जल्दी कोई क्लिक नही करता है इसीलिए आपको English मे ही यूआरएल बनाना है। इस तरह से आप अपने ब्लाग पोस्ट के URL को Optimize कर सकते है।

अपने ब्लाग के यूआरएल को सिक्योर कैसे करें (How to Secure your Blog’s URL)-

  • दोस्तो अपने ब्लाग के URL को सिक्योर करने का मतलब कि जब भी आप किसी वेबसाइट या ब्लाग को किसी मोबाइल या कम्प्यूटर मे खोलते है तो डोमेन के पहले एक ताले का निशान होता है। इससे पता चलता है कि वह वेबसाइट या ब्लाग जिसे आपने अपने मोबाइल या कम्प्यूटर मे खोला है वह सिक्योर है। आपका ब्लाग सिक्योर होना बहुत जरूरी है। यदि आपका ब्लाग सिक्योर नही है तो आपका ब्लाग हैक हो सकता है इस बात का ध्यान जरूर रखियेगा।
  • अपने ब्लाग को सिक्योर करने के लिये आपको अपने ब्लाग को SSL से कनेक्ट करना होगा। यदि आपका ब्लाग WordPress पर है तो जब आपने Hosting खरीदी होगी तब आपको SSL फ्री मे मिला होगा। इसे सेटप करना बहुत ही आसान है। मै आपको Hostinger का उदाहरण देकर समझा रहा हूँ। सबसे पहले आपको अपने होस्टिगर के अकाउंट मे Login हो जाना है। उसके बाद आपको ऊपर डोमेन पर क्लिक करना है। आपको सबसे पहले अपने डोमेन को होस्टिंग से कनेक्ट करना होगा।
  • उसके बाद जब आप डोमेन पर क्लिक करेंगे उसके बाद SSL के सामने आपको Setup पर क्लिक करना है। एक बाक्स ओपेन होगा। उसमे आपको अपना डोमेन सेलेक्ट करना है। फिर आपको Install पर क्लिक कर देना है। थोडी ही देर मे SSL आपके डोमेन पर Install हो जायेगा और ऐक्टिवेट भी हो जायेगा। उसके बाद जब आप अपना डोमेन किसी मोबाइल या कम्प्यूटर मे खोलेंगे तो आपके डोमेन के पहले एक ताले का निशान दिखाई देगा इसका मतलब है कि SSL आपके डोमेन पर सक्सेसफुली Install हो चुका है।

Blogger पर SSL कैसे ऐक्टिवेट करें (How to activate SSL on Blogger)-

मान लीजिए कि आपका ब्लाग ब्लागर है आपने अभी अपने ब्लाग को WordPress पर सिफ्ट नही किया है तो चिंता की कोई बात नही है आप फ्री मे SSL अपने ब्लाग मे Install कर सकते है। उसके लिये मै आपको स्टेप बाई स्टेप सबकुछ बताने जा रहा हूँ आपको इसे फालो करना है।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के क्रोम ब्राउज़र मे जाना है और टाइप करना है Cloudflare.
  • आपके सामने Cloudflare की वेबसाइट खुल जायेगी।
  • सबसे पहले आप यहाँ पर Sign Up पर क्लिक करके एक अकाउंट बना लीजिए।
  • उसके बाद आप अपने Cloudflare के अकाउंट को ऐक्टिवेट कर लीजिए।
  • उसके बाद आप अपने Cloudflare के अकाउंट मे Login हो जाइये।
  • उसके बाद आपको Add a Site पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको अपने डोमेन को डालकर Add site पर क्लिक कर देना है।

  • उसके बाद आपको अपने ब्लागर के DNS Setting मे जाकर Cloudflare का Nameserver डालना है उसके बाद आपको Save पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपको SSL TLS पर क्लिक करना है। फिर वहाँ पर आपको Flexible पर क्लिक करना है। 24 घंटे मे आपके डोमेन पर SSL सर्टिफिकेट ऐक्टिवेट हो जायेगा।

URL का इतिहास (History of THE URL)-

  • दोस्तो URL को सबसे पहले Tim Berners-Lee ने ही इस टेक्नोलॉजी को दुनिया मे लाया। जिन्होंने सबसे पहली बार ये आइडिया सबके सामने लाया कि ऐसा Organization जो सभी वेबपेजेज को Unique locational address प्रदान करता है। जिससे की उनको आसानी से खोजा जा सके। HTML को बनाने के बाद स्टैंडर्ड लैग्वेंज को इस्तेमाल करके World Wide Web मे बहुत सारे पेजेज तथा हाइपरलिंक को बनाया गया तथा उसके बाद इन दोनो को जोड दिया गया।
  • जिसके कारण इन्टरनेट दिनोदिन बढता चला गया। यूआरएल को इस तरह से डिजाइन किया गया है। जिससे लोगो को इसे याद रखने मे आसानी हो।हमारा ब्राउज़र किसी वेबपेज को ढूंढने के लिये उसके IP Address का इस्तेमाल करता है। IP का पूरा नाम Internet Protocol है। यह एक तरह का सीरीज होता है जैसे कि 78.152.274.49 इसे याद रखना कितना मुश्किल है। इसी कारण हम यूआरएल का इस्तेमाल करते है। जिसे याद रखना काफी आसान होता है।

URL मे Character का इस्तेमाल क्यो नही किया जाता है (Why is the character not used in the URL)-

यदि आप एक ब्लागर है तो यह जानकारी आपको जरूर होगी कि URL मे Space नही दिया जाता है। लेकिन RFC 1738 के तहत URL के String मे केवल अल्फा न्यूमेरिक  कैरेक्टर्स और दूसरे कैरेक्टर्स जैसे कि !,$,-,*,() इसका भी इस्तेमाल होता है तथा यदि दूसरे कैरेक्टर्स का इस्तेमाल किया जाय तो उन्हे इनकोड करना पडता है।

FAQ-

प्रश्न- URL का फुल फार्म क्या है?

उत्तर- Uniform Resource Locator.

प्रश्न- Secure URL किसे कहते है?

उत्तर- जब भी आप किसी वेबसाइट को खोलते है। उसके डोमेन URL के पहले ताले का सिम्बल होता है। इसका मतलब वह यूआरएल Secure है।

प्रश्न- URL कितने प्रकार का होता है?

उत्तर- यह तीन प्रकार का होता है।

1- Protocol Designation

2- Host Name or Address

3- File or Resource Location

प्रश्न- URL क्या होता है?

उत्तर- URL एक acronym है। यह एक address होता है जो किसी एक resource को Internet पर दर्शाता है।

Keyword Research कैसे करें

WordPress Blog का Backup कैसे ले

मै आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी को बहुत ज्यादा पसंद आई होगी। हमारे इस पोस्ट को अपने Facebook, WhatsApp, Instagram पर जरूर शेयर करें। आप हमारे ब्लाग को जरूर सब्सक्राइब करें जिससे हमारे लेटेस्ट पोस्ट की नोटिफिकेशन आपको तत्काल मिल सके धन्यवाद।

Leave a Comment