Pinterest से अपने Blog पर Traffic कैसे लाये।

नमस्कार दोस्तो आप सभी का हमारे ब्लाग पर स्वागत है। आज हम आपको बताने वाले है कि Pinterest से अपने Blog पर Traffic कैसे लाये।

Pinterest क्या है (What is Pinterest)-

  • दोस्तो यदि आप एक ब्लागर है तो आप बहुत सही जगह पर आये है। सभी ब्लागर अपने ब्लाग के Traffic को लेकर बहुत परेशान रहते है कि ब्लाग तो बना लिया पोस्ट भी लिख दिया लेकिन ब्लाग पर Traffic तो आ ही नही रहा है। दोस्तो जब तब ब्लाग पर अच्छा खासा Traffic नही आता है तब तक ब्लाग बनाने तथा लिखने का कोई मतलब नही होता है। आज के इस पोस्ट मे हम आपको एक ऐसे ही प्लेटफार्म के बारे मे बताने वाले है जिसकी सहायता से आप अपने ब्लाग पर अच्छा खासा Traffic ला सकते है लेकिन यह आपके काम के ऊपर डिपेंड है कि आप इस प्लेटफार्म पर रेगुलर काम करते है या नही।
  • दोस्तो हम आपको Pinterest के बारे मे आज बताने वाले है। यह एक Photo Sharing प्लेटफार्म है। इसका यदि ग्लोबल रैंक देखा जाये तो 28 है तथा यूनाइटेड स्टेट मे इसकी रैंकिंग 24 है तथा इसकी मंथली Traffic 1 बिलियन है। अब आप सोच लीजिए कि Pinterest पर कितना ज्यादा Traffic आ रहा है। यदि इसमे से कुछ Traffic अपने ब्लाग पर ले आये तो यह आइडिया कैसा रहेगा। आज मै आपको Pinterest के बारे मे पूरी जानकारी देने वाला हूँ। कि कैसे आप इस प्लेटफार्म का उपयोग करके अच्छा खासा Traffic अपने ब्लाग पर आप ला सकते है।

Pinterest पर Sign Up कैसे करें (How to Sign Up on Pinterest)-

  • अब मै आपको स्टेप बाई स्टेप सबकुछ बताने जा रहा हूँ।
  • आप अपने मोबाइल के ब्राउज़र मे Pinterest डालकर सर्च करें। आप इसके ऐप को डाउनलोड कर लीजिए।
  • उसके बाद आप यहाँ पर Gmail Id, Facebook, Google Account का उपयोग करके आप यहाँ पर रेजिस्ट्रेशन कर सकते है। इस तरह से आपका Pinterest का अकाउंट बनकर तैयार हो जायेगा।
  • एक बात का विशेष ध्यान रखिये कि यदि इस पर अकाउंट बनाने के बाद आप प्रतिदिन पोस्ट नही करेंगे तो आपके ब्लाग पर Traffic नही आयेगा।

CPC क्या होता है Google Adsense की CPC कैसे बढायें।

Pinterest से अपने ब्लाग को कैसे कनेक्ट करें (How to connect your blog to Pinterest)-

  • दोस्तो ये प्रासेस Sing Up होने के बाद ही होगा फिर आपको अपने Pinterest के अकाउंट मे Login हो जाना हो जाना है।
  • उसके बाद आपको अपने प्रोफाइल के आइकान पर क्लिक करना है। फिर आपको add a free business account पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको Get Started पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने एक पेज ओपेन होगा उसमे आपको अपने बिजिनेस का नाम डालना है फिर उसके बाद आपको अपने ब्लाग या वेबसाइट का URL काँपी करके डाल देना है उसके बाद आपको अपनी Country सेलेक्ट करना है।
  • उसके बाद आपको अपने ब्लाग या वेबसाइट की भाषा सेलेक्ट करनी है कि आपका ब्लाग किस Language मे है। उसके बाद आपको Next के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • यदि आप ब्लागर है तो आप ब्लागर के आप्शन पर टिक करेंगे उसके बाद आपको Next कर देना है।
  • उसके बाद आपसे पूछा जायेगा कि क्या आप Pinterest पर ऐड चलाना चाहते है? यदि आप चलाना चाहते है तो Yes करियेगा और यदि ऐड नही चलाना चाहते है तो No करना है। उसके बाद आपको Next के बटन पर क्लिक करियेगा।
  • उसके बाद आपसे पूछेंगा कि Where would you like to start तो आपको यहाँ पर Grow your audience पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको वापस प्रोफाइल मे जाना है फिर आपको Settings पर क्लिक करना है। फिर आपको अपना पूरा प्रोफाइल अच्छे से भरना है जैसे कि अपना address, Pincode, Country, City ये सब डालना है।
  • उसके बाद आपको Claim पर क्लिक करना है। फिर आपको सबसे ऊपर आपने जो अपने ब्लाग का URL डाला था वो दिखेगा। उसके सामने आपको Claim का बटन दिखेगा उस बटन पर आपको क्लिक करना है। वहाँ पर आपको दो आप्शन मिलेगा पहला Add HTML Tag और दूसरा Upload HTML File आपको Add HTML Tag पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको एक Code मिलेगा उस कोड को आप अपने WordPress के डैशबोर्ड मे Login होकर आपको Appearance मे जाना है फिर वहाँ पर आपको Theme Editor पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको header.php पर क्लिक करके Head टैग के नीचे पेस्ट कर देना है। उसके बाद आपको Save Changes के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • एक दूसरा आप्शन यह है कि यदि आपने Header and Footer Plugin Install किया है तो यह कोड आपको Header मे डालना है फिर आपको Save के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपको वापस अपने Pinterest के अकाउंट मे आना है फिर आपको Next के बटन पर क्लिक कर देना है उसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • Pinterest की टीम आपके ब्लाग का Review करेगी उसके बाद 24 घंटे मे आपको इनके टीम की तरफ से Approval का मेल आ जायेगा।
  • उसके बाद आपको वापस प्रोफाइल मे जाना है फिर आपको Claim के नीचे Bulk Create Pins के आप्शन पर आपको क्लिक करना है। उसके बाद आपको add another के बटन पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको अपने ब्लाग का RSS Feed काँपी करके यहाँ पर पेस्ट कर देना है उसके बाद आपको एक Board Create कर लेना है उसके बाद आपको Save के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • एक बात का ध्यान रखियेगा कि यदि आपका ब्लाग Approved हुआ होगा तो ही आपको Bulk Create Pins के आप्शन मिलेगा। इस तरह से आप अपने ब्लाग को Pinterest से कनेक्ट कर सकते है। अब आप जो भी पोस्ट अपने ब्लाग पर करेंगे वो automatic आपके Pinterest के Board पर Publish हो जायेगा। इस तरह से आप अपने ब्लाग पर Traffic ला सकते है।

Pinterest का उपयोग कैसे करें (How to use Pinterest)-

दोस्तो जब आप Pinterest के अकाउंट मे Login होते है उसके बाद जब आप अपना Profile ओपेन करते है तो वहाँ पर आपको + के आइकान पर क्लिक करना है। तो वहाँ पर आपको Pin और Board दो आप्शन मिलेंगे जिस प्रकार हम ब्लाग मे पोस्ट बनाते है ठीक उसी प्रकार यहाँ पर Pin बनाना होता है। जिस प्रकार ब्लाग मे Lebel बनाते है उसी प्रकार हमे यहाँ पर Board बनाना होता है। एक Board मे हम कई पिन बना सकते है।

  • आप अपने ब्लाग मे Label के अनुसार Board बना लीजिए। उसके बाद आपको Pin पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने Board ओपेन होगा आपको यहाँ पर अपने पोस्ट के अनुसार डिटेल्स डालना है।
  • Image
  • Tital
  • Description
  • Post Link
  • आप इन सभी डिटेल्स को भर लीजिए। इन सभी मे आपको अपने ब्लाग पोस्ट की डिटेल्स डालनी है। उसके बाद आपको अपने ब्लाग पोस्ट का लिंक डालना है। इसमे आपको अपने पोस्ट के हिसाब से एक बढियां इमेज अपलोड करना है।
  • अब आपको अपना Board सेलेक्ट करके Save के बटन पर क्लिक करना है।
  • यदि आप रेगुलर पिन बनाते है तो आपके ब्लाग पर Traffic जरूर आयेगा।
  • Pinterest United State मे काफी पापुलर है। यदि अपने देश भारत की बात की जाय तो भारत से Traffic अभी कम है। दोस्तो यदि आपका ब्लाग English मे है तो आपको यहाँ से बढियां Traffic मिल सकता है।

Google मे अपने Blog की Position कैसे Check करें।

FAQ-

प्रश्न- Pinterest क्या है?

उत्तर- यह एक Photo Sharing प्लेटफार्म है।

प्रश्न-Pinterest पर Monthly Traffic कितना है?

उत्तर- 1 विलियन।

प्रश्न- Pinterest का ग्लोबल रैंक कितना है?

उत्तर- 28

मै आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी को बहुत ज्यादा पसंद आई होगी। हमारे इस पोस्ट को अपने Facebook, WhatsApp, Instagram पर जरूर शेयर करें। आप हमारे ब्लाग को जरूर सब्सक्राइब करें जिससे हमारे लेटेस्ट पोस्ट की नोटिफिकेशन आपको तत्काल मिल सके धन्यवाद। आप सभी का दिन मंगलमय हो।

Leave a Comment