नमस्कार दोस्तो आप सभी का हमारे ब्लाग पर स्वागत है। आज मै आपको बताने वाला हूँ कि Google Adsense अकाउंट को Safe कैसे रखें।
Google Adsense –
- दोस्तो यदि आप एक ब्लागर है तो आज का यह पोस्ट आपके लिये काफी महत्वपूर्ण है। दोस्तो बहुत ही कम ब्लाग है जिन्हे गूगल ऐडसेंस अप्रूवल देता है। गूगल ऐडसेंस के पास प्रतिदिन हजारो की संख्या मे ब्लाग अप्रूवल के लिये सबमिट होता है। गूगल ऐडसेंस की पाँलिसी बहुत ज्यादा Strict है। यदि आपका ब्लाग गूगल ऐडसेंस के नियमो का पालन करता है तो वो लोग आपके ब्लाग को अप्रूवल दे देंगे और यदि आपका ब्लाग गूगल ऐडसेंस के पाँलिसी के खिलाफ है तो वो आपके ब्लाग को रिजेक्ट कर देगें।
- दोस्तो गूगल ऐडसेंस बहुत ही पाँपुलर ऐड नेटवर्क है। सबसे ज्यादा पैसा गूगल ऐडसेंस ही देता है। सबसे महत्वपूर्ण बात इनका Ads काफी नीट और क्लीन होता है। काफी मेहनत के बाद गूगल ऐडसेंस अप्रूवल देता है और बहुत ही जल्दी ऐडसेंस डिसेबल भी हो जाता है क्योंकि यदि आप इनके पालिसी के खिलाफ पोस्ट लिख रहे है या वीडियो डाल रहे है तो ये लोग आपके ऐडसेंस अकाउंट को डिसेबल कर देंगे। आज मै आपको बताने वाले हूँ कि Google Adsense अकाउंट को Safe कैसे रखें।
Adsense Policy Terms & Condition-
दोस्तो यदि आप गूगल ऐडसेंस का उपयोग कर रहे हो तो आपको इनके पाँलिसी के बारे मे जानकारी होना बहुत जरूरी है। यदि आप इनके पाँलिसी के खिलाफ लिखते हो तो आपका ऐडसेंस बैन हो जायेगा। इसीलिए आप इनके Policy Terms & Condition को अच्छे तरीके से पढें। तब आपको पता चल जायेगा कि हमे क्या-क्या नही करना है।
Copyright Content-
दोस्तो बहुत से ब्लागर यह गलती करते है वो दूसरो के Content को काँपी करके अपने ब्लाग पर डाल देते है। यह गूगल ऐडसेंस के नियमो के खिलाफ है। यदि गूगल ऐडसेंस को इसकी जानकारी हो गई तो आपके ऐडसेंस अकाउंट को बैन कर देगा उन्हे कुछ दिनो के बाद तो पता चल ही जाता है इसीलिए ऐसी गलती न करें। यदि आप किसी Content को लिख रहे है तो आप अपने मन से लिखिये किसी का लिखा हुआ काँपी न करें।
Paid Traffic-
दोस्तो यदि आप अपने ब्लाग पर गूगल ऐडसेंस के ads का उपयोग कर रहे है तो आप गलती से भी Paid Traffic का उपयोग न करें यह गूगल ऐडसेंस के नियम के खिलाफ है। गूगल ऐडसेंस सिर्फ उन्ही विजिटर्स को पसंद करता है जो आपके ब्लाग पर खुद आये और अपने मन से आपके ads पर क्लिक करें। इसीलिए इस बात का ध्यान रखियेगा कि आपको Paid Traffic का इस्तेमाल नही करना है।
Customize Ads Look and Style-
बहुत से ब्लागर को देखा गया है कि वह गूगल एडसेंस के कोड को अपने तरीके से Customize करते है। गूगल ऐडसेंस इसे Allow नही करता है। ब्लागर यह चाहता है कि उसका ads उसके site के हिसाब से Customize हो ताकि विजिटर को यह पता ही न चल पाये कि यह गूगल ऐडसेंस का ads है। आप ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें क्योंकि गूगल एडसेंस यह चाहता है कि आपके ब्लाग पर आने वाले हर विजिटर को यह पता चले कि यह गूगल ऐडसेंस का ads है और वह अपनी मर्जी से इसपर क्लिक करें। इसीलिए आप गूगल ऐडसेंस के ads को पूरी तरह से Customize करने.की गलती न करें।
Copyright Image-
दोस्तो आप किसी दूसरे की Image को अपने ब्लाग मे यदि आप यूज करते है तो यह गूगल ऐडसेंस के नियम के खिलाफ है। इससे भी आपका अकाउंट बैन हो सकता है। इसीलिए आप किसी दूसरे की Image को अपने ब्लाग पर यूज न करें। आप Pixabay.com का उपयोग कर सकते है आपको यहाँ पर Copyright Free Image मिल जायेगी। आप इस वेबसाइट से इमेज को डाउनलोड करके अपने ब्लाग पर यूज कर सकते हो।
Fake & Fraud Clicks-
दोस्तो नये ब्लागर सबसे ज्यादा गलती इसी जगह पर करते है। शुरूआत मे नया ब्लाग होने की वजह से ब्लाग पर ट्रैफिक नही आता है। जिसकी वजह से Ads पर Click भी नही आते है। तो ऐसे मे नये ब्लागर अपने दोस्तो से कहकर अपने ads पर क्लिक करने के लिये कहते है। यह गूगल ऐडसेंस के नियम के खिलाफ है। इससे आपका अकाउंट बैन हो जायेगा। इसीलिए आपको अपने ads पर न तो क्लिक करना है और न ही क्लिक करवाना है क्योंकि गूगल एडसेंस को पता चल जाता है।
Other Advertising Program-
यदि आप गूगल ऐडसेंस के ads को अपने ब्लाग पर यूज कर रहे हो तो आपको गूगल ऐडसेंस के अलावा किसी दूसरे ऐड नेटवर्क को यूज नही करना है। यह भी गूगल एडसेंस के नियम के खिलाफ है।
Unsupport Language Blog par Google Adsense Use Karna-
दोस्तो गूगल ऐडसेंस हर तरह की भाषा को सपोर्ट करता है। यदि आपके पास पहले से ही एक ऐडसेंस अकाउंट है और यदि आपने कोई दूसरी वेबसाइट या ब्लाग बनाया है। और उस ब्लाग या वेबसाइट की भाषा गूगल ऐडसेंस सपोर्ट नही करता है तो ऐसे स्थिति मे आपका ऐडसेंस अकाउंट सस्पेंड हो जायेगा। इसीलिए आप उसी भाषा मे अपना ब्लाग या वेबसाइट बनाइये जो कि गूगल ऐडसेंस सपोर्ट करता हो।
Adsense Ads Ko Sticky Banana-
यह गलती 90% ब्लागर करते है। वो अपने ब्लाग मे Sticky ads का उपयोग करते है। यह ads नीचे से होता हुआ ऊपर की ओर जाता है। यह ऐड ब्लाग पर चिपका रहता है। जब आप इस ads पर क्लिक करके हटायेंगे तो कुछ देर बाद फिर यह ऐड दिखने लगेगा। गूगल ऐडसेंस ऐसे ads को Allow नही करता है। यह भी गूगल ऐडसेंस के नियम के खिलाफ है। इससे आपका ऐडसेंस अकाउंट सस्पेंड हो सकता है।
Maximum Ads Unit Use Karna-
ज्यादा कमाई के लालच मे ब्लागर अपने ब्लाग पर बहुत ज्यादा ads लगा देते है ताकि उन्हे ज्यादा से ज्यादा क्लिक मिले और उनकी ज्यादा से ज्यादा कमाई हो। इसीलिए आप अपने ब्लाग पर ज्यादा ads यूज न करें। यह भी गूगल ऐडसेंस के नियम के खिलाफ है।
Customize ads Code-
दोस्तो गूगल एडसेंस अपने ads को Customize करने की अनुमति नही देता है। बहुत से ब्लागर गूगल ऐडसेंस के Code को अपने इमेज मे Customize करके लगा देते है ताकि जब लोग उनके इमेज पर क्लिक करे तो उनकी कमाई हो ये भी गूगल ऐडसेंस के नियमो के खिलाफ है। इसीलिए ऐसी गलती बिल्कुल भी न करे वरना आपका ऐडसेंस सस्पेंड हो जायेगा।
Illegal and Adults Content-
आपको अपने ब्लाग पर adult content और वीडियो नही डालना है। इसके अलावा आपको हैकिंग से रिलेटेड content भी नही डालना है। इसके अलावा आपको Drugs, एल्कोहल, हथियार बारूद की जानकारी, हिंसक प्रोडक्ट सेल करने के बारे मे, किसी कंपनी या किसी व्यक्ति के खिलाफ गलत भाषा का उपयोग नही करना है। ये सभी गूगल ऐडसेंस के नियमो के विरूद्ध है। यदि आप ये सब अपने ब्लाग पर यूज करेंगे तो आपका ऐडसेंस सस्पेंड हो जायेगा।
FAQ-
प्रश्न- गूगल ऐडसेंस क्या है?
उत्तर- गूगल एडसेंस एक बहुत ही पाँपुलर ऐड नेटवर्क है। जिसका उपयोग करके अच्छा खासा पैसा कमाया जा सकता है।
प्रश्न- Google Adsense अकाउंट को Safe कैसे रखें?
उत्तर- इसके लिये आप पूरा पोस्ट पढिये।
Google AdSense क्या है
CPC क्या होता है Google Adsense की CPC कैसे बढायें
मै आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी को बहुत ज्यादा पसंद आई होगी। हमारे इस पोस्ट को अपने Facebook, WhatsApp, Instagram पर जरूर शेयर करें। आप हमारे ब्लाग को जरूर सब्सक्राइब करें जिससे हमारे लेटेस्ट पोस्ट की नोटिफिकेशन आपको तत्काल मिल सके धन्यवाद।
![](https://www.dineshjaiswal.com/wp-content/webp-express/webp-images/uploads/2022/01/me.jpg.webp)
Welcome friends my name is Dinesh Jaiswal. I live in Pratapgarh (Uttar Pradesh). Dineshjaiswal.com is a professional blogging platform where you can read a lot of articles related to Make money, Education, Technology, Festival etc. Also you can write articles here on your favourite topics.