Google Adsense पिन के लिये कैसे अप्लाई करें। How to apply Google Adsense Pin in Hindi

नमस्कार दोस्तो आप सभी का हमारे ब्लाग पर स्वागत है। आज मै आप सभी को बताने वाला हूँ कि Google Adsense पिन के लिये कैसे अप्लाई करें।

Google Adsense पिन के लिये कैसे अप्लाई करें-

यदि आप एक यूट्यूबर या आप एक ब्लागर है तो यह जानकारी आपके लिये बहुत जरूरी है। बहुत से यूट्यूबर या ब्लागर जो नये है। उन्हें प्रापर जानकारी न होने के कारण बहुत सारी गलतियां कर देते है जिसकी वजह से उनके Google Adsense का पिन उनके घर पर नही पहुंच पाता। आपकी जानकारी के लिये बता दूँ कि जब आपके Google Adsense के अकाउंट मे $10 पूरे हो जाते है। तो फिर आपको अपनी Identity Verify करनी होती है।जब तक आप यह प्रासेस कम्पलीट नही करते है तब तक आपका Adsense का पिन नही भेजा जायेगा।

Google Adsense मे अपनी Identity वेरिफाई करने के लिये जरूरी दस्तावेज-

गूगल ऐडसेंस मे अपनी Identity वेरिफाई करने के लिये जो दस्तावेज की जरूरत होती है वो निम्नवत है।

  • Indian Passport
  • Voter Card
  • Pan Card
  • Driving License

Google Adsense मे अपनी Identity कैसे वेरिफाई करें-

  • सबसे पहले आपको अपने Google Adsense के एकाउंट मे Login हो जाना है।
  • फिर आपको Action का एक बटन दिखेगा उसपर क्लिक करिये।
  • एक दूसरा बाक्स खुलेगा उसमे आपको Verify Now के बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपके सामने एक और बाक्स खुलेगा उसमे आपको ऊपर बताये हुये Documents मे से किसी एक Document को अपलोड करना होगा।
  • Document को अपलोड करने से पहले एक बात का ध्यान रखे कि आपका नाम, पता, और मोबाईल नम्बर जरूर लिखे। अपने नाम के साथ अपने पिता जी का नाम जरूर डाले क्योंकि कभी-कभी ऐसा होता है कि एक ही नाम के कई लोग होते है जिसकी वजह से कागज सही जगह नही पहुच पाता है। इसीलिये अपने पिता जी का नाम और अपना मोबाईल नम्बर जरूर लिखे। अपने पोस्ट आफिस का पूरा Address लिखे वो भी पिन कोड के साथ।
  • Document अपलोड करने के बाद आप सबमिट बटन पर जरूर क्लिक करें।
  • गूगल एडसेंस आपके एप्लीकेशन को चेक करेगा। अगर सबकुछ सही रहा तो 24 से 48 घंटे मे Identity वेरिफिकेशन का मेल आपको मिल जायेगा।
  • जब आपकी Identity वेरिफिकेशन हो जाती है। उसके बाद गूगल ऐडसेंस की तरफ से आपके घर पर गूगल वेरिफिकेशन पिन भेजा जाता है जो कि 6 अंको का होता है।

Google AdSense क्या है। इससे पैसे कैसे कमाये

मै आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी को बहुत ज्यादा पसंद आई होगी। हमारे इस पोस्ट को अपने Facebook, WhatsApp, Instagram पर जरूर शेयर करें। आप हमारे ब्लाग को जरूर सब्सक्राइब करें जिससे हमारे लेटेस्ट पोस्ट की नोटिफिकेशन आपको तत्काल मिल सके धन्यवाद। आप सभी का दिन मंगलमय हो।

Leave a Comment