E Shramik Card: ई श्रमिक कार्ड रेजिस्ट्रेशन 2022

नमस्कार दोस्तो आप सभी का हमारे ब्लाग पर स्वागत है। आज हम आप सभी को ई श्रमिक कार्ड रेजिस्ट्रेशन 2022 के बारे मे बताने वाले है।

E Shramik Card क्या है-

दोस्तों श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भारत के असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के श्रम के लिये एक आनलाइन पोर्टल लाँच किया है। ई श्रम के लिये पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को Universal Account Number (UAN) कार्ड मिलेगा। इसमे सरकार का मुख्य उद्देश्य मजदूरों का डाटा एकत्र करना है तथा पोर्टल के माध्यम से एकत्र किये गये डाटा का उपयोग नई कल्याणकारी योजनाओं को तैयार करने और श्रमिकों के लिये अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के लिये किया जाता है।

योजना का नामई-श्रम
योजना का विभागश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
किसके द्वारा लाँच किया गयाभूपेंद्र यादव
योजना जारी करने की तिथि26 अगस्त 2021
योजना का क्षेत्रअसंगठित क्षेत्र
आफिशियल वेबसाइटeshram.gov.in

E Shramik Card Online Registration-

हम आपको बताने वाले है कि आप अपने मोबाइल से श्रमिक कार्ड के लिये आवेदन कैसे कर सकते है। आप हमारे द्वारा बताये गये स्टेप को फालो करें।

  • सबसे पहले आपको श्रमिक कार्ड की आफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आप यहाँ पर क्लिक करें।
  • आपके सामने E Shram Portal का होम पेज खुल जायेगा।
  • इसके बाद आपको E Shram Self Registration का एक विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
E Shramik Card
E Shramik Card
  • इसमे सबसे पहले आपको वो मोबाइल नम्बर भरना है जो कि आपके आधारकार्ड से लिंक है।
  • उसके बाद आपको Captcha code डालकर Send otp पर क्लिक करना है।
  • आपके मोबाइल नम्बर पर एक otp आयेगा उसको आपको भरना है। फिर आपको वेरिफाई करना है।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2021।आनलाईन रेजिस्ट्रेशन।आवेदन की स्थिति।

अपनी Personal Details भरें-

  • उसको बाद आपसे कुछ आपकी Personal Details माँगी जायेगी। हम आपको स्टेप बाई स्टेप समझा रहे है।
  • सबसे पहले आपको अपनी Personal जानकारी भरनी है जैसे कि आपका नाम, जन्मतिथि, आपका पता, जिला, पिनकोड, ये सब भरने के बाद आपको Continue to inter other details पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नम्बर, पिता का नाम, विवाहित या अविवाहित, अपनी कैटेगरी, अपना ब्लड ग्रुप, यदि आप नामिनी ऐड करना चाहते है तो Yes पर क्लिक करें। उसके बाद आपको Save and continue पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको अपना राज्य, मकान नम्बर, जिला, और पिन कोड तथा आप इस पते पर कितने वर्ष से रह रहे है उसकी जानकारी आपको भरनी है। उसके बाद आपको save and continue पर क्लिक करना है।

अपनी शैक्षणिक योग्यता भरें-

अब आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता(Education Details) भरनी है। जैसे कि आपने कितना पढा है। यदि आप अपना एजुकेशन सर्टिफिकेट अपलोड करना चाहते है तो आप अपलोड कर सकते है वरना आप छोड भी सकते है। उसके बाद आपको save and continue पर क्लिक करना है।

अपने काम की जानकारी भरें-

आप क्या काम करते है। उसकी जानकारी आपको देनी है। और आप कितने वर्षो से काम कर रहे है उसकी जानकारी आपको भरनी है। उसके बाद आपको save and continue पर क्लिक करना है।

अपनी Bank Details भरें-

  • अब आपको अपनी Bank Details भरनी है जैसे कि आपका नाम, खाता संख्या, IFSC कोड, ये सब भरकर आपको save and continue पर क्लिक करना है।
  • ये सब भरने के बाद आपका पूरा रेजिस्ट्रेशन फार्म खुल जायेगा। पूरे फार्म को एक बार अच्छी तरीक़े से देख ले। यदि आपने फार्म सही-सही भरा है तो फिर आपको submit पर क्लिक कर देना है।

अपना Shramik Card Download करें-

अब आपका श्रमिक कार्ड बनकर तैयार हो गया है। अपने श्रमिक कार्ड को डाउनलोड करने के लिये आपको Download UAN Card पर क्लिक करना है। फिर इस Pdf फाइल को आप save कर लीजिये। उसके बाद किसी भी दुकान पर जाकर आप इसे Print करवा लीजिए।

eShram Card के लिये आवश्यक दस्तावेज-

  • आधारकार्ड
  • बैंक पासबुक
  • बिजली का बिल
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नम्बर
  • श्रम असंगठित क्षेत्र मे काम करना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • गैर कर दाता
  • EPFO / ESIC का सदस्य नही होना चाहिए।

उज्जवला योजना आनलाइन रेजिस्ट्रेशन 2021: प्रधानमंत्री उज्जवला योजना रेजिस्ट्रेशन।

eShram योजना का लाभ-

  • मुफ्त बीमा कवर
  • वित्तीय सहायता
  • एसएसएस सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ।
  • अधिक नौकरी के अवसर
  • प्रवासी श्रमिक कार्यबल Tracking
  • आवश्यक दस्तावेज आश्रम पंजीकरण

ई श्रमिक कार्ड के लिये कौन-कौन आवेदन कर सकता है-

  • किसान
  • कृषि मजदूर
  • बढई
  • रेशम उत्पादन कार्यकर्ता
  • नमक कार्यकर्ता
  • टेनरी कार्यकर्ता
  • शेयर क्रापर्स
  • ईट भट्टा मजदूर
  • सीएसपी कार्यकर्ता
  • मछुआ
  • देखा मिल के कर्मचारी
  • पशुपालन कार्यकर्ता
  • बीडी रोलिंग
  • लेबलिंग और पैकिंग
  • भवन और निर्माण श्रमिक
  • चमडा श्रमिक
  • धात्रियो
  • घरेलू श्रमिक
  • नाई
  • सब्जी और फल विक्रेता
  • समाचार पत्र विक्रेता
  • रिक्शा चालक
  • आँटो चालक
  • नौकरानी
  • Street वेंडर आदि।

ई श्रमिक कार्ड आनलाइन हेल्पलाइन नम्बर-

हेल्पलाइन नम्बर- 14434

ईमेल आईडी- eshram-care@gov.in

पता- श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार। जैसलमेर हाऊस, मानसिंह रोड, नई दिल्ली- 110011

फोन नम्बर- 011-23389928

E Shramik Card- FAQs:

प्रश्न-श्रमिक कार्ड की वेबसाइट क्या है।

उत्तर-https://eshram.gov.in

प्रश्न- ई श्रमिक कार्ड की योग्यता क्या है?

उत्तर- इसके लिये आपको किसी भी Education की आवश्यकता नही है।

प्रश्न- श्रमिक कार्ड नम्बर क्या होता है?

उत्तर- ई श्रम कार्ड नम्बर कार्ड धारको को आवंटित एक विशिष्ट पहचान संख्या है।

प्रश्न-कोई Student ई श्रम कार्ड के लिये आवेदन कर सकता है?

उत्तर- नही।

प्रश्न- मोबाइल से श्रम कार्ड कैसे बनाये?

उत्तर- मैने अपने इस पोस्ट मे बहुत ही सरल तरीक़े से आवेदन करने के लिये बताया है। इसके लिये आप हमारे पोस्ट को अच्छी तरीक़े से पढें।

प्रश्न- घर बैठे श्रमिक कार्ड कैसे बनाये?

उत्तर- इसके लिये आपको मेरा यह पोस्ट अच्छे से पढना है। इसमे सबकुछ बताया गया है।

प्रश्न- श्रमिक कार्ड बनाने के लिये क्या शुल्क लगता है?

उत्तर- श्रमिक कार्ड बनाने के लिये भारत सरकार की तरफ से कोई शुल्क नही लिया जाता है।

प्रश्न- श्रमिक कार्ड मे कितने पैसे मिलेंगे?

उत्तर- श्रमिक कार्ड पर श्रमिको को 500 रूपये चार माह तक दिये जायेंगे।

प्रश्न- श्रमिक कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर- मैने इस पोस्ट मे बताया है कि श्रमिक कार्ड कैसे डाउनलोड करना है। आप इस पोस्ट को पूरा पढें।

मै आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी को बहुत पसंद आई होगी। हमारे इस पोस्ट को अपने Facebook, WhatsApp, Instagram पर जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

Leave a Comment