भविष्य मालिका की भविष्वाणियाँ।

नमस्कार दोस्तो आप सभी का हमारे ब्लाग पर स्वागत है। आज हम आपको भविष्य मालिका की भविष्यवाणी के बारे मे बताने जा रहे है।

भविष्य मालिका –

दोस्तो भविष्य मालिका एक पुस्तक का नाम है। इस पुस्तक को संत श्री अच्युतानंद दास ने लिखा था। इस पुस्तक मे भविष्य मे घटने वाली घटनाओं के बारे मे लिखा गया है। आज से लगभग 600 वर्ष पूर्व 15वी और 16वी शताब्दी के बीच मे उडीसा के वैष्णव समुदाय मे अच्युतानंद महराज जी हुये थे। भविष्यवाणीयाँ करके इन्होंने एक पुस्तक लिखी जिसे अच्युतानंद मालिका के नाम से जाना जाता है। इस पुस्तक मे बहुत सी भविष्यवाणियाँ की गई है। आज हम कुछ भविष्यवाणियो के बारे मे चर्चा करेंगे।

मनुष्य के अगले जन्म का निर्धारण कैसे होता है

भविष्य मालिका की भविष्यवाणियाँ –

उन्होंने अपने पुस्तक मे लिखा है कि कलियुग के अंत मे सूर्य अपनी परोपकारिता को छोड देगा अर्थात जो सूर्य हम सबको जीवन देता है वो जीवन लेने वाला बन जायेगा कहने का मतलब ये है कि तेज सूर्य के प्रकाश से मनुष्य को तरह-तरह की त्वचा संबंधी बीमारियां हो जायेगी। जैसा कि आप इस समय देख ही रहे होगें कि सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणो से स्किन कैंसर जैसी बीमारियां हो रही है।

इसमे से बहुत से लोगो की जान जाने लगेगी। उन्होंने ये भी लिखा है कि कलियुग के अंत मे लोग भगवान को भूल जायेगें। लोग भगवान की पूजा अर्चना करना बंद कर देगें। धर्म का लोप होने लगेगा। एक सगा भाई अपने सगे भाई को नही पहचानेगा। रिश्तो मे धीरे-धीरे दरार पडने लगेगी। सभी लोग सिर्फ अपना ही देखेंगे दूसरो का कोई भला नही चाहेगा।

ईश्वर को मानने वालो की संख्या कम हो जायेगी। धर्म पर चल रहे लोगो को परेशान किया जायेगा। ढोंगी तथा पाखंडी लोग संत बनेंगे तथा ये लोग मनुष्यों को ईश्वर के प्रति बरगलाने का काम करेंगे। महिला और पुरूष बिना किसी शर्म के अश्लील काम मे लिप्त हो जायेंगे। एक महिला दूसरे महिला के साथ तथा एक पुरूष दूसरे पुरूष के साथ प्रेम संबंध स्थापित करेगा। इस प्रकार के अप्राकृतिक संबंधों को हमारा समाज मान्यता भी दे देगा। जिस समय यह भविष्वाणियाँ की गई थी उस समय भक्ति काल चल रहा था कोई सोच भी नही सकता था कि आने वाले समय मे ऐसा भी होगा। आज के दौर मे ये सब सत्य हो रहा है उन्होंने ये भी लिखा है कि बहुत छोटे उम्र मे ही बिना शादी के बच्चे भी पैदा होने लगेंगे।

इसे आज के समय मे आप लिविंग रिलेशनशिप के रूप मे देख सकते है। तरह-तरह की बीमारियाँ उत्पन्न होने लगेगी जिस पर दवा और दुआ कुछ भी काम नही करेगी। भारी आँधी तूफान से काफी मात्रा मे जनहानि होगी। जंगली जानवर तथा सर्प जंगलों को छोडकर गाँव कस्बो तथा शहरो मे घूमने लगेगें तथा लोगो पर ये हमला भी करेंगे। जगन्नाथपुरी को जोडने वाले एक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण होगा। उडीसा का अंतिम राजा एक बालक वृद्ध होगा। पुरी के अंतिम राजा गजपति महाराज होगें इस समय भी पुरी के राजा गजपति महाराज ही है।

जगन्नाथपुरी मंदिर का पत्थर ऊपर से नीचे की ओर गिरने लगेगा तथा मंदिर का ध्वज भी कई बार नीचे गिरेगा। मंदिर मे जो त्रिदेव स्थापित है उनके ऊपर जो वस्त्र लगा है उसमे अचानक आग लग जायेगी। मंदिर के प्रशासन मे कई कमियाँ सामने आयेगी। जगन्नाथपुरी मंदिर का ध्वज कई बार नीचे गिर चुका है। जब प्रलय आयेगी तो समुद्र का जलस्तर बढ जायेगा। उस समय जगन्नाथपुरी मंदिर के 22वी सीढी तक पानी भर जायेगा। उस समय जगन्नाथपुरी से भगवान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थापित किया जायेगा।

उस समय महगाई बहुत अधिक बढ जायेगी। खाने पीने की वस्तुओं मे अचानक बहुत अधिक वृद्धि हो जायेगी। सरकार कई तरह के और भी टैक्स लगा देगी जिससे लोगो मे सरकार के प्रति आक्रोश बढेगा। उस समय जनता सडक पर उतर जायेगी तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेगी। इस पुस्तक मे कल्कि अवतार का भी जिक्र किया गया है कि कल्कि अवतार कहा पैदा होगे वो किस तरह से अपने भक्तो से जुडेंगे। उनके माता पिता का नाम क्या होगा। बहुत सारे चिरंजीवी जैसे हनुमानजी, परशुराम, अश्वत्थामा, कृपाचार्य ये सभी युद्ध मे हिस्सा लेगें। अमेरिका, चाइना, रसिया की स्थिति क्या होगी भारत का अंतिम राजा कौन होगा तथा कैसा होगा। जो लोग ज्यादा बेइमान होगे वही लोग सेठ कहलायेंगे।

जब प्रलय आयेगा तब आकाश मे दो सूर्य दिखेंगे। रात के अंधेरे मे भी युद्ध की धुंध बजेगी। सात दिनो तक सूर्य नही निकलेगा। उस समय पृथ्वी की आबादी बहुत ज्यादा कम हो जायेगी। एक गाँव मे सिर्फ दो चार लोग ही जिंदा बचेंगे। उडीसा के 6 जिले डूब जायेंगे। एक बडी सुनामी जैसी घटना होगी जिससे समुद्र के किनारे बसे लोग डूब जायेंगे। भगवान जगन्नाथ तथा उनका परिवार जगन्नाथपुरी को छोडकर दूसरी जगह बस जायेंगे उस स्थान का नाम छातियाभट्ट होगा। 2023 मे उडीसा मे बडा जल प्रलय आयेगा। भारत पर चीन तथा मुसलमान मिलकर आक्रमण करेंगे।

उस समय पाकिस्तान नही था हो सकता है कि चीन और पाकिस्तान दोनो मिलकर भारत पर आक्रमण करें। यह युद्ध काफी समय तक चलेगा। 2024 मे बहुत बडी क्रांति आयेगी जिसमे लाखो करोडो लोग मारे जायेंगे। मालिका के अनुसार कल्कि अवतार उत्तर प्रदेश के सम्भलपुर गाँव मे होगा। ये पब्लिसिटी से दूर रहेंगे। भविष्य मालिका के अनुसार लोग कीट पतंको की तरह मरेंगे। तब सभी लोग भगवान से गुहार लगायेंगे कि वे इस धरती पर जन्म लेकर पापियो का संहार करके धर्म की स्थापना करें।

उसी समय भगवान कल्कि सभी लोगो के समक्ष प्रस्तुत होगें। यदि भविष्य मालिका की माने तो कल्कि अवतार का जन्म हो चुका है। भविष्य मालिका के अनुसार जो लोग महाभारत काल मे मारे गये थे वो सभी जन्म लेकर युद्ध मे भगवान कल्कि का साथ देगें। भविष्य मालिका के अनुसार एक भयंकर युद्ध होगा उसमे विश्व की जनसंख्या मात्र 64 करोड ही रह जायेगी। इसके अलावा बाकी सभी मारे जायेंगे। जिसमे से मात्र 33 करोड लोग भारत मे रहेंगे। उस समय पूरे दुनिया की जनसंख्या मिलाकर मात्र 64 करोड रहेगी।

इसके बाद 1000 वर्ष तक दुनिया मे शांति बनी रहेगी। भविष्य मालिका के अनुसार अमेरिका का बहुत सा हिस्सा जलमग्न हो जायेगा। रूस पूरी तरीके से हिन्दू राष्ट्र बन जायेगा। चीन पूरी तरीके से तबाह हो जायेगा तथा कई भागो मे विभक्त हो जायेगा। भविष्य मालिका के अनुसार भारत का अंतिम राजा एक योगी पुरूष होगा जिसके कोई संतान नही होगी। यदि भविष्य मालिका की माने तो अब यह दुनिया अपने अंतिम पडाव मे चल रही है।

जानिये कि क्या थी बाबा वेंगा की भविष्यवाणियाँ

ब्रम्ह कौन है तथा उसका स्वरूप कैसा है

FAQ-

प्रश्न- भविष्य मालिका पुस्तक को किसने लिखा है?

उत्तर- संत श्री अच्युतानंद दास महाराज ने।

प्रश्न- जगन्नाथपुरी का मंदिर कहाँ पर स्थित है?

उत्तर- उडीसा में।

मै आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी को बहुत पसंद आई होगी। हमारे इस पोस्ट को अपने Facebook, WhatsApp, Instagram पर जरूर शेयर करें। आप हमारे ब्लाग को जरूर सब्सक्राइब करें ताकि हमारे लेटेस्ट पोस्ट का नोटिफिकेशन आपको तुरंत मिल सके, धन्यवाद। आप सब का दिन मंगलमय हो।

3 thoughts on “भविष्य मालिका की भविष्वाणियाँ।”

  1. yai sab bharam hai kalki avtar dekhne ke leye koi zinda nahi rahega aur vo 7233623 son ke kalki avtar hoga kam mai dhyan lago dikhawe na jaooooooo es prithvi par har insan bhagwan ke saman hai bas ek dusre ki help karte chalo yahi kartavye hai insan ka baki kitabi bato par sirf 1% bharosa kare konki jo dikhta hai vo kabhi hota nahi aur hota hai vo kabhi dikhta nahi

    Reply
  2. kafi sari chize sach ho Rahi he par agar last Raja agar ek sadhu ya Yogi hoga jiska shadi nai hua hoga to phir uske bad Bharat nai bachega kya ????

    Reply

Leave a Comment